
- अमृत 2.0 परियोजना के तहत अकबरपुर व जलालपुर में होगा ड्रोन सर्वे
- मैट्रिक्स जियो सॉल्यूशन लिमिटेड नई दिल्ली करेगी सर्वेक्षण
- कंपनी ने डीएम से सहयोग और अनुमति की मांगी अपील
अंबेडकरनगर। अमृत 2.0 परियोजना के तहत नगर पालिका अकबरपुर व जलालपुर क्षेत्र में मैट्रिक्स जियो सॉल्यूशन लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से ड्रोन सर्वेक्षण और फील्ड कार्य किया जाएगा। इस संबंध में कंपनी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग और अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने संबंधित अधिकारियों को ड्रोन सर्वेक्षण के लिए प्रस्तावित स्थानों पर जनजागरूकता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।








