इंडिया ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच आज टी-20 भिड़ंत

दोहा। राइजिंग एशिया कप में आज भारत के पास पाकिस्तान को 2025 में छठी बार हराने का मौका है। दोहा में खेले जाने वाले इस टी-20 मुकाबले में जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए का सामना पाकिस्तान शाहीन्स से होगा। टूर्नामेंट नया है और दोनों टीमें अभी तक अजेय हैं, इसलिए यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह लगभग साफ कर सकता है।

इंडिया ए ने अपने पहले मैच में UAE को 148 रन से हराकर शानदार शुरुआत की, जबकि पाकिस्तान शाहीन्स ने ओमान को 40 रन से मात दी।
भारत इस साल पाकिस्तान को 5 बार हरा चुका है—तीन बार एशिया कप में, एक बार विमेंस वर्ल्ड कप में और हाल ही में हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में DLS के तहत दिनेश कार्तिक की कप्तानी में 2 रन से जीत दर्ज की थी।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *