गोमतीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद

लखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में विशालखंड-2 इलाके में सड़क किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे महिला का शव बरामद हुआ। शव को इस तरह रखा गया था कि कई घंटे तक लोग सोचते रहे कि कोई महिला बैठी है। दोपहर तक शव हिला नहीं, तब पुलिस को सूचना दी गई।

शरीर पर पाए गए निशान

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। पूरे शरीर पर घसीटने के कारण मिट्टी लगी हुई थी और पैरों में पकड़ने के निशान भी मिले। पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या की गई और फिर शव को यहाँ रखा गया।

शिनाख्त और जांच जारी

गोमतीनगर थाना की टीम ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। महिला की उम्र लगभग 45 साल बताई जा रही है। आसपास टीम लगाकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी खंगाला जा रहा

एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Posts

प्रदर्शन के बाद सुजानपुर में खत्म हुआ बिजली संकट, 50 घरों में लौटी रोशनी

फतेहपुर: बहुआ ब्लॉक के सुजानपुर गांव में कई दिनों से जारी बिजली संकट आखिरकार खत्म हो गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल और Gulabi Gang Loktantrik की सक्रियता के बाद ग्रामीणों…

Continue reading
मैनपुरी में ‘ऑपरेशन दहन’: 55 लाख के मादक पदार्थ नष्ट

मैनपुरी: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *