श्रवण धाम महोत्सव 2026 की तैयारियों की समीक्षा

अंबेडकरनगर। जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक एवं पर्यटन स्थल श्रवण क्षेत्र धाम में 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्रवण धाम महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि श्रवण धाम महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों और अधिकारियों की अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं। प्रत्येक समिति को स्पष्ट दायित्व सौंपते हुए समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता, समन्वय और समय-पालन पर विशेष जोर दिया गया।

तीन दिनों तक विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला

महोत्सव के तीनों दिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभागीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन महिला गोष्ठी, दूसरे दिन किसान सम्मेलन और तीसरे दिन श्रमिक एवं युवा सम्मेलन प्रस्तावित हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जाएगा।

तमसा आरती और लोक कला को मिलेगा मंच

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सायं 4 बजे से 5 बजे तक तमसा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सायं 5 बजे से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे क्षेत्रीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button