हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज यात्रियों के लिए क्वाड्रीवेलेंट मेनिंजाइटिस वैक्सीन और सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन सहित अन्य आवश्यक टीकाकरण अनिवार्य किया गया है। बिना वैध टीकाकरण प्रमाण पत्र के यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जनपद अंबेडकरनगर के हज यात्रियों के लिए टीकाकरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। सभी चयनित यात्रियों को निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर अनिवार्य टीकाकरण कराना होगा।

यहां होंगे टीकाकरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम

मदरसा कमालिया, जलालपुर (जनपद अंबेडकरनगर)
तिथि: 14 फरवरी 2026

मदरसा मंजरे हक, टांडा (जनपद अंबेडकरनगर)
तिथि: 17 फरवरी 2026

कार्यक्रम के दौरान टीकाकरण के साथ हज यात्रा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें यात्रा प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां, आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button