ईरान का NATO पर आरोप, होर्मुज में जहाज पर हमला

अमेरिका-इजराइल हमले में NATO देशों की भूमिका का आरोप, ईरान ने जवाबदेही तय करने की मांग की; होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल जहाज पर हमला।

तेहरान/लंदन। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों में शामिल नाटो (NATO) के सदस्य देशों को भी इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि NATO प्रमुख मार्क रूटे ने स्वीकार किया है कि इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया था।

बघई ने कहा कि इन देशों को अपने नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने अमेरिका और इजराइल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ इस कार्रवाई का समर्थन क्यों किया।

इसी बीच, होर्मुज स्ट्रेट में एक कॉमर्शियल जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है। ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने इसकी पुष्टि की है। घटना उस समय हुई जब जहाज ओमान के तट के पास था।

जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्टाइल जहाज के दाहिने हिस्से से टकराया, जिससे ब्रिज (जहां से जहाज को नियंत्रित किया जाता है) को नुकसान पहुंचा। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button