लखनऊ में कांग्रेस का सीएम आवास कूच, पुलिस से नोकझोंक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास की ओर बढ़ने की कोशिश

  • पुलिस ने चार लेयर की बैरिकेडिंग की
  • बैरिकेड तोड़ने का प्रयास, सुरक्षा बढ़ाई गई
  • राहुल-प्रियंका के धरने के बाद बढ़ा सियासी टकराव

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने तीन प्रमुख रास्तों पर चार लेयर की बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

यह प्रदर्शन मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के धरने के बाद शुरू हुए राजनीतिक विवाद के बीच हो रहा है। भाजपा द्वारा कांग्रेस कार्यालय के घेराव के ऐलान के जवाब में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास घेरने की रणनीति बनाई।

स्थिति को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button