ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम-एसपी से की मुलाकात

अंबेडकरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सुरक्षा और कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत
भेंट के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा जताई।
पत्रकारों के लिए सकारात्मक माहौल पर जोर
जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण आवश्यक है। उन्होंने जनपद में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
अधिकारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। दोनों अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष अनीस मसूदी, जिला उपाध्यक्ष रवींद्र वर्मा, तहसील मंत्री कृष्ण सिंह, जिला संगठन मंत्री कृष्णचंद्र दूबे, जिला उपाध्यक्ष लालमणि गौड़ सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button