यूपी विधानसभा में राम मंदिर मुद्दे पर हंगामा

CM योगी की फोटो लहराने पर सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए निष्कासित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक सचिन यादव ने उनकी तस्वीर लहराई, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

हंगामे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सचिन यादव को तत्काल सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है।

सदन में सपा और भाजपा के विधायकों के बीच नारेबाजी हुई। दोनों दलों की महिला विधायक भी आमने-सामने आ गईं। स्थिति बिगड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इससे पहले दिन की कार्यवाही के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59,019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button