कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या

आरोपी ने भी की आत्महत्या

  • सैक्रामेंटो में रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी ठाकुर को मारी गोली
  • आरोपी 22 वर्षीय रोहित ने पुलिस घेराबंदी के दौरान खुद को गोली मारी
  • परिवार का आरोप- करीब एक साल से शालिनी का पीछा कर रहा था आरोपी

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार को सैक्रामेंटो में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई। बताया गया कि आरोपी ने पहले शालिनी का पीछा किया और इसके बाद उसे गोली मार दी।

पुलिस ने आरोपी को घेरा

आरोपी की पहचान 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने उसे घेर लिया था। इसी दौरान रोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

परिवार ने लगाए पीछा करने के आरोप

शालिनी की मां सुदेश कुमारी के मुताबिक, रोहित करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। परिवार के अनुसार, रोहित शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन शालिनी ने उम्र में काफी अंतर होने के कारण शादी से इनकार कर दिया था।

शादी से इनकार के बाद नाराज था आरोपी

परिवार का कहना है कि शालिनी के शादी से इनकार करने के बाद रोहित नाराज हो गया था। इसके बाद भी वह कथित तौर पर शालिनी का पीछा करता रहा। मंगलवार को उसने रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button