अंबेडकरनगर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में अलग अंदाज में पूजा-अर्चना हुई। कॉलेज के विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में चिकित्सा उपकरणों और इंस्ट्रूमेंट्स की विधिवत पूजा की गई।
प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान चिकित्सा कार्य में इन उपकरणों की उपयोगिता और उनकी देखभाल पर भी जोर दिया गया।
यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-bjp-seva-programs/
पूजा के बाद मरीजों और वहां मौजूद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा कार्य और उससे जुड़े उपकरणों के प्रति सम्मान का पर्व है। चिकित्सा क्षेत्र में उपकरण उपचार व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी नियमित देखभाल और उचित रखरखाव जरूरी है।









