शिक्षामित्र रवीन्द्र नाथ यादव का दिल्ली में निधन

रूनावे गांव में देर रात पहुंचा पार्थिव शव, परिवार में मचा कोहराम

अंबेडकरनगर । राजेसुल्तानपुर   थाना क्षेत्र के रूनावे गांव निवासी शिक्षामित्र रवीन्द्र नाथ यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह प्राथमिक विद्यालय दुर्गेचीतपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे रवीन्द्र नाथ का दिल्ली में उपचार चल रहा था। गुरुवार दोपहर उनकी मौत हो गई। देर रात पार्थिव शव गांव पहुंचा।

मौत की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक छा गया। पत्नी गायत्री यादव, पुत्र आनंद यादव व अमित यादव और पुत्री प्रियंका यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी कई बार बेसुध हो जा रही थीं।

सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा विभाग से जुड़े लोग घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय पांडेय, मंत्री रामकेवल यादव, योगेश मणि त्रिपाठी, यशवंत सिंह, देवेंद्र वर्मा, सभाजीत और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के साथ हरिप्रसाद चतुर्वेदी, दीनदयाल सिंह, अनिल गौतम, ओंकार सिंह, राजेश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, उदयभान यादव, वसीम अहमद, नितेश पटेल, राकेश कुमार, अच्छेलाल, शैलेंद्र सिंह, अवधेश गौतम, हरिकेश, अमरेंद्र सिंह, अभिमन्यु, अभिषेक यादव और दीनदयाल यादव ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/dhruv-rajbhar-education-help/

संरक्षक शांति भूषण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष यशवंत सिंह, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्याम बिहारी और आनंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button