रंगों और शब्दों में बच्चों ने उकेरा अपने सपनों का भारत

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई कल्पना, शिक्षा-तकनीक से लेकर स्वच्छता और पर्यावरण तक पर रखे विचार

अंबेडकरनगर। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने चित्रों और अपने विचारों के जरिए विकसित भारत की कल्पना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता और नवाचार जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से सामने रखा। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आधुनिक भारत और देश के विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए।

इन विद्यालयों में हुई प्रतियोगिताएं

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर और राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन समेत अन्य विद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-49-health-workers-appointment/

7 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं

‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर चित्रकला और भाषण-डिबेट प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक आयोजित की जानी हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी सोच और रचनात्मकता व्यक्त करने का अवसर देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button