भाजपा की सोशल मीडिया वर्कशॉप, डिजिटल रणनीति पर मंथन

राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव का जवाब देने पर चर्चा, पीएम मोदी के काम और सदस्यता अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की रणनीति

  • दिल्ली भाजपा मुख्यालय में नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई नेता शामिल
  • राहुल गांधी और कांग्रेस के सोशल मीडिया नैरेटिव पर चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में रविवार को पार्टी की नेशनल सोशल मीडिया वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी की डिजिटल रणनीति और सोशल मीडिया के जरिए संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

राहुल गांधी और कांग्रेस के नैरेटिव पर चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, वर्कशॉप में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देने को लेकर भी मंथन किया गया। पार्टी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विपक्ष के मुद्दों का जवाब किस तरह दिया जाए और भाजपा का पक्ष प्रभावी तरीके से लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए, इस पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी के काम को जनता तक पहुंचाने पर जोर

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के काम और योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा पार्टी के सदस्यता अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने और अधिक लोगों तक संगठन की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दीपक म्हास्के ने बताई वर्कशॉप की अहमियत

भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हास्के ने वर्कशॉप को संगठन के डिजिटल प्रयासों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों तक पार्टी की पहुंच को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही संगठन के डिजिटल प्रयासों को नई दिशा देने और आगे की रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/onion-price-hike-82-percent-september/

संगठन और तकनीक के तालमेल पर जोर

वर्कशॉप में संगठन, संवाद और तकनीक के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। पार्टी की डिजिटल गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नए विचारों और दृष्टिकोणों पर भी चर्चा हुई। बैठक में सोशल मीडिया को संगठनात्मक संवाद और जनसंपर्क के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में इस्तेमाल करने की रणनीति पर विचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button