अंबेडकरनगर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद अकबरपुर कार्यालय परिसर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित किया गया। इसमें सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए किट वितरित की गई।
सुरक्षा किट में गमबूट, ग्लव्स, मास्क और हेलमेट शामिल रहे। अधिकारियों ने सफाई कार्य के दौरान इन उपकरणों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया। शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों को काम के दौरान संक्रमण और संभावित जोखिम से बचाने के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना रहा।
सुरक्षा उपकरणों के नियमित इस्तेमाल पर जोर
मंडल कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडेय ने कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की बात कही।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने सफाई मित्रों से गमबूट, मास्क, ग्लव्स और हेलमेट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-jcb-action/
पालिका कर्मचारियों की रही मौजूदगी
शिविर में जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, प्रधान लिपिक अनूप सोनकर, अर्बन विशेषज्ञ रवि उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, स्वच्छता प्रभारी इसराइल और ओम प्रकाश सुमन समेत नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने भी शिविर में भाग लिया।









