ज्वैलरी शॉप का ताला तोड़कर एक लाख के जेवर चोरी

वाई-फाई कैमरा भी ले गए चोर

अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हुसेनपुर बाजार में चोरों ने ज्वैलरी शॉप को निशाना बनाया। मंगलवार रात दुकान का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात उठा ले गए। दुकान की निगरानी के लिए लगाया गया वाई-फाई कैमरा भी चोर अपने साथ ले गए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर बाजार में हलचल मच गई।

सुबह खुला चोरी का मामला, टूटी मिली तिजोरी

कटघर निवासी आकाश सोनी करीब तीन साल से हुसेनपुर बाजार में आकाश ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का ताला टूटा और शटर खुला देखा। उसने आकाश को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंचे आकाश ने देखा कि दुकान की तिजोरी टूटी हुई थी और छोटी आलमारी गायब थी। उनके मुताबिक, चोर तिजोरी में रखे करीब एक पाव चांदी के आभूषण और सोने की कील समेत एक लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात ले गए।

निगरानी कैमरा भी ले गए चोर

दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। सुरक्षा के लिए एक वाई-फाई कैमरा लगाया गया था। चोर उसे भी उठा ले गए। बाद में दुकान से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में आलमारी टूटी हालत में मिली। इससे आशंका है कि चोर आलमारी से सामान निकालने के बाद उसे खेत में छोड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button