लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर शाम कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अब तक एलडीए के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुज सिंह को मिली LDA की जिम्मेदारी
अनुज सिंह इससे पहले सीतापुर और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। अब उन्हें लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे अनुज सिंह के सामने अब राजधानी की विकास योजनाओं और प्राधिकरण से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी होगी।
करीब दो साल तक LDA के उपाध्यक्ष रहे प्रथमेश कुमार
प्रथमेश कुमार करीब दो साल तक लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने 15 जुलाई 2024 को इस पद का कार्यभार संभाला था। अब शासन ने उनका तबादला सीतापुर कर दिया है, जहां उन्हें जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इस फेरबदल के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण को नया उपाध्यक्ष मिल गया है, जबकि प्रथमेश कुमार सीतापुर जिले का प्रशासन संभालेंगे।









