एग्री जंक्शन के नौ लाभार्थियों को 25 नवंबर तक मिलेगा ऋण

डीएम ईशा प्रिया ने बैंकर्स को दिए लंबित आवेदन निस्तारित करने के निर्देश

  • 3.5 लाख रुपये तक ऋण और 42 हजार रुपये तक ब्याज अनुदान का प्रावधान
  • डीएम ईशा प्रिया ने बैंकर्स को दिए लंबित आवेदन निस्तारित करने के निर्देश
  • 3.5 लाख रुपये तक ऋण और 42 हजार रुपये तक ब्याज अनुदान का प्रावधान

अंबेडकरनगर। एग्री जंक्शन योजना के तहत स्वरोजगार शुरू करने की तैयारी कर रहे नौ युवाओं के ऋण आवेदनों पर अब जल्द फैसला होगा। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संबंधित बैंकर्स को सभी लंबित आवेदनों का 25 नवंबर तक अनिवार्य रूप से निस्तारण कर ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

कलेक्ट्रेट में हुई ऋण आवेदनों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की एग्री जंक्शन योजना (प्रशिक्षित कृषि उद्यमी योजना) की समीक्षा की। इस दौरान योजना के तहत चयनित नौ लाभार्थियों के ऋण आवेदनों की स्थिति देखी गई। बैठक में मौजूद बैंक प्रतिनिधियों को निर्धारित समयसीमा में सभी लंबित मामलों का निस्तारण करने को कहा गया।

3.5 लाख तक ऋण, 42 हजार रुपये तक ब्याज अनुदान

बैठक में उप निदेशक कृषि ने योजना के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एग्री जंक्शन योजना के तहत लाभार्थियों को 3.5 लाख रुपये तक का ऋण और 42 हजार रुपये तक ब्याज अनुदान देने का प्रावधान है।

योजना का उद्देश्य युवाओं को कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही किसानों को उर्वरक और अन्य कृषि निवेश सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button