श्रेयस-ईशान की धमाकेदार वापसी- कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में फिर बनी जगह

  • रणजी और विजय हजारे में प्रदर्शन बना श्रेयस की वापसी की वजह
  • आईपीएल की धाकड़ पारी ने ईशान की वापसी का रास्ता खोला
  • BCCI ने खिलाड़ियों को दिया साफ संदेश – घरेलू क्रिकेट जरूरी

नई दिल्ली ।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025 के लिए अपने वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 34 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। खास बात यह रही कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है। पिछले साल घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाए रखने की वजह से दोनों को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था।

A+ ग्रेड में बरकरार हैं रोहित, कोहली, जडेजा और बुमराह

वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज़ विराट कोहली, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस बार भी A+ ग्रेड में शामिल हैं। गौरतलब है कि रोहित, कोहली और जडेजा ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन टेस्ट और वनडे में उनका दबदबा बरकरार है।

श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम

श्रेयस अय्यर ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए 5 मैचों में 480 रन बनाए, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वे 345 रनों के साथ चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 325 की औसत से 325 रन बनाए और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 243 रन बनाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर रहे।

ईशान किशन ने IPL में किया जोरदार प्रदर्शन

ईशान किशन ने IPL 2025 के पहले ही मैच में 106 रन की पारी खेली और पूरे सीजन में 170.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

कॉन्ट्रैक्ट में चार नए चेहरों की एंट्री

इस बार BCCI ने चार नए चेहरों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को C कैटेगरी में जगह मिली है। अभिषेक ने 2024-25 में 12 T20I में 200.48 की स्ट्राइक रेट से 411 रन बनाए, जबकि वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी में 9 विकेट झटके।

पांच खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

इस बार की सूची से पांच खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। इनमें शार्दूल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, जीतेश शर्मा, केएस भरत और आवेश खान शामिल हैं। अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

महिला खिलाड़ियों को भी मिला कॉन्ट्रैक्ट

BCCI ने पहले ही महिला क्रिकेटरों का वार्षिक कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया था। इस बार 16 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड A में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को बरकरार रखा गया है। पिछले साल 17 महिला खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली थी।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading