लखनऊ में बोले अखिलेश- PDA में पंडित और पीड़ित सभी शामिल

प्रबुद्धजन सम्मेलन में भाजपा पर निशाना, शंकराचार्य विवाद को लेकर सरकार को घेरा

  • लखनऊ में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोले अखिलेश यादव
  • कहा- PDA में पंडित और पीड़ित सभी शामिल हैं
  • कृष्ण-सुदामा की मित्रता का दिया उदाहरण
  • शंकराचार्य विवाद पर सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रबुद्धजन (ब्राह्मण) सम्मेलन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोग ‘पीडीए’ की नई-नई परिभाषाएं गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से विपक्ष पीडीए से हारा है, तब से इसके अलग-अलग अर्थ बताए जा रहे हैं, जबकि पीडीए में ‘पंडित’ और ‘पीड़ित’ सभी साथ हैं।

अखिलेश यादव ने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हजारों वर्षों से सच्ची दोस्ती का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि महाभारत पढ़ने वाले जानते हैं कि कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता का दूसरा उदाहरण दुनिया में मिलना मुश्किल है।

शंकराचार्य विवाद का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता, जब किसी सरकार ने शंकराचार्य को कहीं जाने से रोका हो। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य को त्रिवेणी में स्नान करने से रोका गया, उन्हें धरना देना पड़ा और उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने यह भी कहा कि बटुकों का अपमान हुआ और शंकराचार्य को डराने के लिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया। अखिलेश ने कहा कि उन्हें खुशी है कि शंकराचार्य अपने रुख पर कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button