छठ घाटों पर स्वास्थ्य सेवाओं का इंतजाम

सीएमओ ने तमसा नदी के घाटों का किया निरीक्षण, सुबह अर्घ्य देने पहुंचने वाले व्रतियों के लिए चाय की भी कराई व्यवस्था

अम्बेडकरनगर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने तहसील तिराहा और गायत्री मंदिर स्थित तमसा नदी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों पर मेडिकल कैंप लगवाए गए। इसके अलावा सुबह अर्घ्य देने पहुंचने वाली व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए सीएमओ ने अपनी ओर से चाय की व्यवस्था भी कराई। इससे सुबह के समय घाट पर पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे जिले में छठ महापर्व के लिए कुल 74 घाट बनाए गए हैं। इनमें 17 संवेदनशील घाटों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से घाटों पर मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की व्यवस्था का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरत पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button