सुबह 11 बजे तक कोहरे के आगोश में रहा अम्बेडकरनगर

धूप निकली तो मिली ठंड से राहत

  • सड़कों पर छाई धुंध से थमी वाहनों की रफ्तार, दिन के तापमान में भी आई गिरावट
  • सोमवार को स्कूल जाने वाले बच्चों की बढ़ सकती है मुश्किल

अम्बेडकरनगर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय सड़कों से लेकर खुले मैदानों तक धुंध की मोटी परत नजर आई। हालात ऐसे रहे कि सुबह 10 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट आई और लोगों को ठंड का एहसास हुआ। करीब 11 बजे धूप निकली तो लोगों ने राहत महसूस की।

दिन में भी लाइट जलाकर चले वाहन, कम हुई दृश्यता
सुबह घना कोहरा होने से सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। इसका असर यातायात पर भी दिखाई दिया। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण सड़क पर दूर तक देख पाना मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय घरों से निकले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

रात की ठंड के बाद अब दिन का तापमान भी गिरा
पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी था। रविवार को मौसम में बदलाव का असर दिन में भी दिखाई दिया। सुबह देर तक धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रभाव बना रहा। धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button