नशीला पदार्थ पिलाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप

विरोध पर बुजुर्ग को घर से निकाला

अम्बेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर गोमनपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। दिल्ली के एमटीएनएल विभाग से सेवानिवृत्त राजाराम यादव ने अपने भतीजों पर धोखे से जमीन की रजिस्ट्री कराने और विरोध करने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी मिलने की बात भी कही है।

राजाराम यादव पुत्र स्वर्गीय राम सवल यादव के मुताबिक, वह दिल्ली में एमटीएनएल विभाग में नौकरी करते थे। वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद गांव लौटकर अपने पैतृक मकान में रहने लगे। आरोप है कि इसी दौरान उनके भतीजे राकेश कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव उनकी संपत्ति हड़पने की योजना बनाने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि इस साजिश के तहत सुरेश कुमार यादव ने अपने पिता मस्तराम यादव के स्थान पर शैक्षिक अभिलेखों में राजाराम यादव का नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद राजाराम को नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर जलालपुर तहसील ले जाया गया। वहां खुद को उनका पुत्र बताकर उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई।

राजाराम का कहना है कि इस कथित फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपनी जमीन वापस मांगी। आरोप है कि 11 नवंबर 2026 को उनके साथ गाली-गलौज की गई और पैतृक घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button