- मरहूम अनवर हुसैन के इसाले सवाब के लिए हुआ आयोजन
- अजमेर से आए मौलाना सैयद गुलजार जाफरी ने की तकरीर
- शिया कौम और ईरान की स्थिति पर रखे विचार
- जनाबे फातिमा जहरा की शहादत और कुर्बानी का किया बयान
अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव में रविवार को मरहूम अनवर हुसैन के इसाले सवाब के लिए उनके आवास पर मजलिस-ए-अजा आयोजित की गई। मजलिस की शुरुआत शेर आलम ने तिलावते कलाम पाक से की। इसके बाद अजमेर से आए मौलाना सैयद गुलजार जाफरी ने तकरीर की।
मौलाना गुलजार जाफरी ने अपने संबोधन में शिया कौम की स्थिति और ईरान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शिया कौम अब मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत है। ईरान ने दुनिया में इस्लाम की आवाज बुलंद की है। उन्होंने 56 मुस्लिम देशों की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
तकरीर के दौरान मौलाना ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की इकलौती बेटी जनाबे फातिमा जहरा की शहादत का विस्तार से जिक्र किया। उनके जीवन और कुर्बानी से जुड़े प्रसंग भी बयान किए।
मजलिस में मौलाना मंजर अब्बास, मौलाना जामिन अब्बास, मोहम्मद जाफर, जियारत हुसैन, जुल्फेकार अली, हैदर अली, दिलबर अब्बास, इब्ने अली जाफरी और दिलशाद अब्बास समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।









