238 बच्चों की कान जांच, 44 में मिली समस्या

अंबेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत इंटरनेशनल वीक ऑफ डेफ पीपल-2026 के अवसर पर महामाया राजकीय ऑलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के ईएनटी विभाग ने मंगलवार को आउटरीच स्क्रीनिंग कैंप लगाया। शिविर में 238 बच्चों की कान संबंधी जांच की गई। इनमें 44 बच्चों में समस्या मिली।

जांच में बच्चों में सुनने की क्षमता में कमी, कान में मैल और ओटोमाइकोसिस जैसी समस्याएं सामने आईं। स्क्रीनिंग के बाद चिन्हित बच्चों को आगे की जांच और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में बुलाया गया है।

हर पांच में करीब एक बच्चे में मिली समस्या

शिविर में की गई जांच के दौरान 44 बच्चों को ईएनटी संबंधी समस्या के लिए चिन्हित किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चों को आगे के उपचार की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज में इन बच्चों की आवश्यक जांच और इलाज किया जाएगा।

ईएनटी विशेषज्ञों ने की बच्चों की जांच

शिविर का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव के दिशा-निर्देशन में हुआ। ईएनटी विभागाध्यक्ष एवं विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद यादव के साथ डॉ. चंद्रभान, डॉ. सुशील, डॉ. विनय और डॉ. अनिकेत ने बच्चों की स्क्रीनिंग की। इंटर्न डॉक्टरों ने भी शिविर में सहयोग किया।

यह भी पढ‍़े :https://www.tamsasanket.com/teacher-recruitment-candidates-wedding-protest/

शिविर में बच्चों को दिया गया अल्पाहार

स्क्रीनिंग के दौरान सभी बच्चों को अल्पाहार भी वितरित किया गया। शिविर के आयोजन में पेठिया की प्रधान रुखसाना खातून ने सहयोग किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button