गांव पहुंचकर अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं, कई का मौके पर निस्तारण

महमदपुर चपरा समेत विभिन्न पंचायतों में लगी ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देकर पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर

अंबेडकरनगर। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनका निस्तारण कराया गया।

चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

महमदपुर चपरा में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

भीटी तहसील क्षेत्र के महमदपुर चपरा ग्राम पंचायत में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल हुई। इसमें ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रकरणों को सुना और नियमानुसार मौके पर समाधान की कार्रवाई की।

चौपाल में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण और कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान, लेखपाल और विद्युत विभाग के एसडीओ समेत अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/mere-sapno-ka-bharat-ambedkarnagar/

पात्रों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता के अनुसार आवेदन करने की जानकारी दी। साथ ही संबंधित विभागों को लंबित प्रकरणों का समय से निस्तारण करने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधे संवाद का भी अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button