अंबेडकरनगर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को संगठन में नई जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी नई सूची में उन्हें प्रकोष्ठ संकुल का सह-संयोजक बनाया गया है। उनके साथ संतराज यादव को भी सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलते ही अंबेडकरनगर में उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
छात्र राजनीति से शुरू किया संगठन का सफर
डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने छात्र राजनीति से संगठन में काम शुरू किया था। वह विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। इसके बाद युवा मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। भाजपा में जिला महामंत्री और जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2023 में उन्हें अयोध्या जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-gram-chaupal-samasya-samadhan/
अयोध्या प्रभारी की भी संभाल रहे जिम्मेदारीडॉ. मिथिलेश त्रिपाठी अयोध्या संगठन से जुड़ी जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। अंबेडकरनगर भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण जिले में उनकी संगठनात्मक गतिविधियां भी चर्चा में रही हैं।
प्रदेश भाजपा की नई सूची में प्रकोष्ठ संकुल के संयोजक की जिम्मेदारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को दी गई है। मिथिलेश त्रिपाठी और संतराज यादव सह-संयोजक बनाए गए हैं।









