कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट: 78 सेक्टर

9 स्टैटिक जोन, घाटों पर तीन-स्तरीय बैरिकेडिंग

  • डीएम-एसपी ने जनप्रतिनिधियों संग बनाया सुरक्षा का ब्लूप्रिंट
  • महादेवा घाट से चौहड़ाघाट तक विशेष निगरानी, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस
अम्बेडकरनगर। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली, स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों से निकलने वाली कांवड़ यात्राओं के मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और शिवालयों तक सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एमएलसी हरिओम पांडे ने कहा कि ग्राम पंचायतों से शिवालयों तक पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विधायक धर्मराज निषाद और जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने भी सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के सुझाव दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सुझावों पर तत्काल अमल के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्गों पर किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button