12 ग्राम पंचायतों में मनाया बेटी दिवस

सैकड़ों बालिकाओं ने लिया हिस्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर को लेकर किया जागरूक

अंबेडकरनगर। जलालपुर ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में जनशिक्षण केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में बेटी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। भस्मा, गुआपाकड़, रुदौली माफी, रुदौली अदाई, आजानपारा, करमिसिरपुर, सलाहुद्दीनपुर, सेठकला, भदोई, टिकरी और खालिसपुर भटौली समेत ग्राम पंचायतों की सैकड़ों बालिकाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकार और समान अवसर को लेकर परिवार व समुदाय को जागरूक करना रहा। जनशिक्षण केंद्र की सचिव पुष्पा पाल ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना जरूरी है। बेटियां आज शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और सेना समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम समन्वयक हेमलता ने कहा कि बेटी दिवस केवल सम्मान का दिन नहीं, बल्कि बेटा-बेटी के बीच भेदभाव खत्म करने के संकल्प का अवसर है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने, बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a4/

कार्यक्रम में बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा जारी रखने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने बेटियों को समान अवसर देने और भेदभाव समाप्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जनशिक्षण केंद्र के कार्यकर्ताओं रामहित, पुनीता, चांदतारा, सरोज, उर्मिला, निशा, बृजेश, हेमलता, हरिराम, सिद्धार्थ सिंह और शर्मिला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button