भाजपा ने 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित किए

वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने सात प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। सातों प्रभारियों में मध्य प्रदेश से दो नेताओं को जिम्मेदारी मिली है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश से एक-एक नेता शामिल हैं।

किसे किस मोर्चे की जिम्मेदारी

भाजपा ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और वरिष्ठ नेता डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया है। वहीं राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह संजय भाटिया को SC मोर्चा और ओडिशा के वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र सिंह पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी बनाया गया है।

मोर्चों की टीम तैयार करने में निभाएंगे भूमिका

पार्टी के मुताबिक, सभी प्रभारी संबंधित मोर्चों की कार्यकारिणी तैयार करने में मदद करेंगे। इसके अलावा राज्यों के प्रभारियों का निर्धारण और प्रदेश स्तर पर मोर्चों की टीम तैयार करने की प्रक्रिया में भी उनकी भूमिका रहेगी।

सभी प्रभारियों को संबंधित मोर्चा अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इसके जरिए पार्टी अपने विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संगठन को और मजबूत करने पर जोर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button