- समिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग की
- पवन खेड़ा ने बयान पर प्रधानमंत्री बनाने का तंज कसा
- भट्टाचार्य ने बंगाल चुनाव को लेकर किया दावा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के संचालन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण में ज्ञानेश कुमार की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए।
भट्टाचार्य के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण बहुत छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बनना चाहिए।
भट्टाचार्य ने चुनाव और वोटर लिस्ट को लेकर की तारीफ
समिक भट्टाचार्य ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने लंबे समय बाद ऐसा चुनाव देखा, जिसमें उनके मुताबिक डर और दबाव का माहौल नहीं था। उन्होंने दावा किया कि लोगों को बिना भय के मतदान करने का अवसर मिला और चुनाव के दौरान हत्या की घटनाएं नहीं हुईं।
यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/kasganj-23-year-old-girl-murder-body-found-tubewell/









