- यमन में बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले में 58 सैनिकों की मौत
- सऊदी के नजरान में 11 नागरिक घायल
- यमन ने हमले का जवाब देने की चेतावनी दी
यमन/रियाद। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को यमन और सऊदी अरब में एक साथ बड़े हमले किए। यमन में सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हुए हमले में 58 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।
यमन के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका जवाब सही समय और सही जगह पर दिया जाएगा।
उधर, सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में हुए हमले में 11 नागरिक घायल हुए। इनमें 7 सऊदी नागरिक, एक यमनी, दो मिस्री, एक पाकिस्तानी नागरिक और चार साल का एक बच्चा शामिल है। हमले के बाद नजरान के कई इलाकों में आग लग गई, जिस पर दमकल और राहत टीमों ने काबू पाया।









