लखनऊ में प्रकाश पर्व संपन्न

दरबार साहिब से आए रागी जत्थे, गूंजे जयकारे उमड़ी भारी संगत

  • श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित हुआ विशेष दीवान
  • अमृतसर से आए भाई सिमरनजीत सिंह ने किया शबद-कीर्तन
  • सिख सेवक जत्था ने विशेष शब्द चौकी का किया आयोजन

लखनऊ। श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व श्रद्धा, सत्कार और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष दीवान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाया।

इस दौरान संगत ने गुरु साहिब के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। पूरे गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और संगत ने श्रद्धा के साथ प्रकाश पर्व में सहभागिता की।

भाई सिमरनजीत सिंह ने शबद-कीर्तन से किया निहाल

समारोह में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई सिमरनजीत सिंह ने शबद-कीर्तन और गुरबाणी के माध्यम से संगत को निहाल किया। उनके कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा का वातावरण और गहरा हो गया।

शबद-कीर्तन के बाद संगत ने गुरु के जयकारे लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

सिख सेवक जत्था ने आयोजित की विशेष शब्द चौकी

प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख सेवक जत्था की ओर से विशेष शब्द चौकी का भी आयोजन किया गया। इसमें मनमीत सिंह, हरमिंदर सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, कुलवंत सिंह और कुलदीप सिंह ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान संगत ने गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button