- मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से मौत
- गोसाईंगंज के 250 घरों में बिजली संकट
- चौथे दिन भी जारी बारिश
- 9 अगस्त तक बारिश के आसार
लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच लखनऊ के मोहनलालगंज में झोपड़ी गिरने से एक युवती की मौत हो गई। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब पूरा परिवार सो रहा था।
250 घरों में तीन दिन से बिजली गुल
बारिश के कारण गोसाईंगंज क्षेत्र के करीब 250 घरों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे बच्चों की पढ़ाई और लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
चौथे दिन भी जारी बारिश
गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है, जबकि हजरतगंज, उदयगंज और पुराने लखनऊ के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई।
9 अगस्त तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, बीते तीन दिनों में 64.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को 7.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 14% अधिक रही। विभाग ने 9 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इस मानसून सीजन में अब तक लखनऊ में 235.2 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 33.28% कम है।









