- आइकॉनिक नागिन लुक किया रीक्रिएट
- सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
- ‘नाचे नागिन गली गली’ की दिलाई याद
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने करीब 37 साल बाद अपना चर्चित ‘नागिन’ अवतार फिर से अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने आइकॉनिक नागिन लुक में नजर आ रही हैं और नागिन के लोकप्रिय टाइटल ट्रैक पर डांस करती दिखाई दे रही हैं।
मीनाक्षी ने वर्ष 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ में इच्छाधारी नागिन का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन गांव-कस्बों में इसे काफी पसंद किया गया और समय के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में 62 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने पुराने अंदाज को फिर से जीवंत कर दिया। उनके इस लुक को देखकर फैंस ने पुरानी यादें ताजा होने की बात कही और उनकी जमकर तारीफ की।
मीनाक्षी ने अपनी पोस्ट में बॉलीवुड की दो मशहूर नागिन अभिनेत्रियों श्रीदेवी और रीना रॉय का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि रीना रॉय की फिल्म ‘नागिन’ और श्रीदेवी की ‘नगीना’ ने अपने-अपने दौर में दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।









