- आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप
- रूस में टेलीग्राम बैन होने की आशंका
रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए हैं। एजेंसी ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल कर लिया है।
टेलीग्राम पर गंभीर आरोप
FSS का कहना है कि टेलीग्राम प्रशासन उन चैनलों, चैट्स और बॉट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी खुफिया एजेंसियां और चरमपंथी संगठन कथित तौर पर तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहे हैं।
बैन की आशंका बढ़ी
रूसी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद टेलीग्राम ने संदिग्ध कंटेंट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की। नए केस के बाद रूस में टेलीग्राम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना बढ़ गई है।
दुबई से संचालन
रूस में जन्मे पावेल दुरोव ने 2021 में फ्रांस की नागरिकता हासिल की थी। वर्तमान में वे दुबई से टेलीग्राम और अपने अन्य कारोबार का संचालन कर रहे हैं।
लोकप्रिय बना हुआ है टेलीग्राम
कई प्रतिबंधों के बावजूद टेलीग्राम रूस के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में शामिल है। आम नागरिकों के साथ-साथ कई सरकारी और सैन्य अधिकारी भी इसका उपयोग करते हैं।









