सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, चांदी ने तोड़ी अब तक की सबसे ऊंची कीमत

साल 2025 में सोने में 74%, चांदी में 127% तक बढ़त

शहरों में रेट्स अलग होने के कारण: GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन

तेजी के प्रमुख कारण: डॉलर कमजोर, जियोपॉलिटिकल तनाव और रिजर्व बैंक की खरीदारी

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। इस हफ्ते खासतौर पर चांदी में बड़ा उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 5 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत 1,78,210 रुपए थी, जो एक हफ्ते में 16,970 रुपए बढ़कर 1,95,180 रुपए/किलो तक पहुंच गई है। यह चांदी की अब तक की सबसे ऊंची कीमत है।

सोने में भी इस हफ्ते मजबूती रही। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते 5 दिसंबर को 10 ग्राम सोना 1,28,592 रुपए पर था, जो 12 दिसंबर तक 4,118 रुपए बढ़कर 1,32,710 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने की अब तक की सबसे महंगी कीमत है।

सालभर में रिकॉर्ड बढ़त
इस साल अब तक सोने की कीमत में 56,548 रुपए (74.25%) का उछाल देखा गया है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,32,710 रुपए हो गया है।
चांदी का भाव भी इस दौरान 1,09,163 रुपए (126.91%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए में मिलती थी, जो अब 1,95,180 रुपए प्रति किलो हो गई है।

शहरों में अलग-अलग रेट्स क्यों?
IBJA के रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग हो सकते हैं। ये रेट्स RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंकों के गोल्ड लोन रेट्स तय करने में इस्तेमाल किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button