यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

लखनऊ। लखनऊ में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद वे कार में ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज के बाद ICU में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अचानक बिगड़ी तबीयत

अजय राय को पहले कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान घबराहट और सीने में दर्द महसूस हुआ। इसके बाद उन्हें घर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।

अस्पताल में इलाज जारी

मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें ICU में रखा गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

 सियासी अटकलों पर विवाद

प्रधानमंत्री के पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अजय राय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया।

 कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी हालत

शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अजय राय शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वे यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे। लौटने पर पार्टी कार्यालय में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button