गाल ब्लेडर न होने की रिपोर्ट से मरीज परेशान

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज स्थित चरक पैथोलॉजी में एक गंभीर मामले का खुलासा हुआ है। 42 वर्षीय प्रमोद मिश्रा ने पेट का अल्ट्रासाउंड कराने के बाद रिपोर्ट में यह बताया कि उनका गाल ब्लेडर ऑपरेशन के बाद नहीं है, जबकि उन्होंने कभी कोई ऑपरेशन नहीं करवाया।

प्रमोद ने बताया कि यह खबर सुनकर वह सदमे में हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के कार्यालय में लिखित शिकायत देकर पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

महंगी फीस वसूली और मनमानी रिपोर्ट

प्रमोद के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के लिए पैथोलॉजी ने 1160 रुपये की फीस वसूली। रविवार सुबह खाली पेट जांच कराई गई और शाम तक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में गाल ब्लेडर न होने का उल्लेख किया गया। जब उन्होंने सेंटर से सवाल किया, तो पैथोलॉजी ने सही रिपोर्ट बताकर जवाब देने से इनकार कर दिया।

पिछले 5 महीने की जांच में सब कुछ ठीक था

प्रमोद ने बताया कि 5 महीने पहले की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गाल ब्लेडर मौजूद था। इस रिपोर्ट को भी शिकायत के साथ CMO ऑफिस में संलग्न किया गया है।

ग़लत रिपोर्ट से मर्ज का सही इलाज मुश्किल

प्रमोद ने कहा कि पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराई। डॉ. धीरज गुप्ता ने लगभग 10 मिनट में जांच की। रिपोर्ट में गाल ब्लेडर न होने का दावा किया गया, जिससे उनकी समस्या का सही निदान मुश्किल हो गया

जांच के लिए टीम गठित

लखनऊ के ACMO डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। शिकायत मिलने के बाद जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button