चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

चलती फ्लाइट से यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर लगाई छलांग

  • शारजाह से आई फ्लाइट में 231 यात्री सवार थे
  • लैंडिंग के बाद रनवे से टर्मिनल जाते वक्त हुई घटना
  • एयरबस A320 की फ्लाइट G9 471 में हुआ मामला
  • सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत पकड़ा

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब Air Arabia की चलती फ्लाइट से एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोलकर नीचे छलांग लगा दी।

यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई, जब एयरबस A320 (फ्लाइट G9 471) रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी।

घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि छलांग लगाने के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। कूदने के दौरान वह घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यात्री की पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button