प्रमोशन और वरिष्ठता को लेकर परिषदीय विद्यालयों में विवाद

आलापुर, अंबेडकर नगर। जनपद अंबेडकर नगर के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता निर्धारण और अन्य सेवागत मामलों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में लापरवाही और भ्रामक उत्तर देने का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि स्पष्ट सूचना न मिलने के कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और विवाद और अधिक बढ़ रहा है।

आरटीआई के जवाबों पर सवाल

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश अकेला के अनुसार, विगत माह उन्होंने शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता सूची और उससे संबंधित अभिलेखों की जानकारी के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया था। आवेदन का उद्देश्य वरिष्ठता निर्धारण की प्रक्रिया और प्रमोशन से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट करना था, ताकि शिक्षकों में फैली शंकाओं का समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button