- जनसुनवाई में समस्याओं पर हुई चर्चा, समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई पर दिया जोर
अंबेडकर नगर। पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने आमजन की शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मामलों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली गई। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
हर शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान और पुलिस पर विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।









