ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसाइटी में बड़ा हादसा

STP टैंक में दम घुटने से दो की मौत

  • एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश
  • बचाने उतरा सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं बच सका
  • अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में रविवार तड़के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक के अंदर काम कर रहा एक सफाई कर्मचारी अचानक बेहोश हो गया।

बचाने गया गार्ड भी चपेट में आया

पुलिस के अनुसार, सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा (40), निवासी करौली (राजस्थान), को बचाने के लिए सिक्योरिटी गार्ड आकाश (22), निवासी फिरोजाबाद, टैंक में उतरे। हालांकि वह भी टैंक के भीतर बेहोश हो गए।

अस्पताल में दोनों की मौत

घटना की सूचना रविवार सुबह करीब 4:07 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने दोनों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button