लखनऊ में आवारा गाय ने 5 साल की बच्ची को सींग से पटककर रौंदा

अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रही मासूम पर गाय का हमला CCTV में कैद, नगर निगम ने कार्रवाई का दिया भरोसा।

लखनऊ। नी लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर आवारा गाय ने हमला कर दिया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें गाय बच्ची को सींग से दीवार पर दबाने, जमीन पर पटकने और करीब एक मिनट तक रौंदते हुए दिखाई दे रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पीड़ित बच्ची सुनैना सरसवां कॉलोनी निवासी सिनोद कुमार की बेटी है और कक्षा पहली की छात्रा है। घटना के समय वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां से गुजर रहे गायों के झुंड में से एक गाय अचानक आक्रामक हो गई और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।

लोगों ने बचाई बच्ची की जान

बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डंडों और पत्थरों की मदद से गाय को भगाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद गाय बच्ची से दूर हुई। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि गाय ने एक युवक को भी दौड़ा लिया, जो उसे हटाने की कोशिश कर रहा था।

नगर निगम ने कार्रवाई का दिया भरोसा

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा ने कहा कि विस्तारित क्षेत्र में फिलहाल गाय पकड़ने पर रोक है, लेकिन हमलावर गाय को पकड़ा जाएगा। साथ ही संबंधित पशुपालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी कि उसने गाय को खुले में क्यों छोड़ा। इसके लिए टीम भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button