खेती को नई दिशा देने की तैयारी

किसानों के प्रशिक्षण से लेकर मिलेट्स की मार्केटिंग तक बनेगा रोडमैप

  • आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि योजनाओं की समीक्षा
  • प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक और वैकल्पिक कृषि पर रहा फोकस

अम्बेडकरनगर। जिले में कृषि योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आत्मा (ATMA) गवर्निंग बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि विभाग और संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला भी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति के प्रस्तुतीकरण से की। इसके बाद विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

प्राकृतिक खेती से लेकर कृषि यंत्रीकरण तक पर बनी रणनीति

बैठक में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, कृषि यंत्रीकरण, फसल अवशेष प्रबंधन और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन की प्रगति पर चर्चा हुई। समीक्षा के बाद योजनाओं के प्रभावी संचालन को मंजूरी दी गई।

किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीक का अनुभव

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आत्मा योजना के तहत किसानों के एक्सपोजर विजिट ऐसे संस्थानों में कराए जाएं, जहां उन्हें उन्नत कृषि तकनीक, बेहतर बीज और पशुपालन की आधुनिक जानकारी मिल सके। इसके लिए करनाल, बरेली और बाराबंकी जैसे प्रमुख कृषि एवं पशु प्रजनन केंद्रों का चयन करने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button