ट्रम्प के हेलिकॉप्टर की उड़ान के दौरान सुरक्षा चूक

मरीन वन और यात्री विमान तय सुरक्षा दूरी से करीब आए, FAA ने जांच शुरू की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आधिकारिक हेलिकॉप्टर मरीन वन की उड़ान के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। घटना के बाद अमेरिकी विमानन नियामक FAA ने जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुई घटना

मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे ट्रम्प व्हाइट हाउस से जॉइंट बेस एंड्रूज जा रहे थे। इसी दौरान एनवॉय एयर का एक यात्री विमान रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था।

कितनी थी दूरी

FAA की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों विमान सबसे करीब आने पर लगभग 1.3 किलोमीटर की दूरी पर थे। उनकी ऊंचाई में भी केवल 700 फीट का अंतर रह गया था।

कोई सुरक्षा खतरा नहीं

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों विमान टक्कर की दिशा में नहीं थे और राष्ट्रपति की सुरक्षा को किसी प्रकार का खतरा नहीं हुआ। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button