- 1504 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, देर शाम आए नतीजे; अध्यक्ष पद पर 109 मतों से मिली जीत
अंबेडकरनगर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अधिवक्ताओं ने नए नेतृत्व पर भरोसा जताया। बृहस्पतिवार देर शाम मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर सुनील यादव ने जीत दर्ज की, जबकि मंत्री पद पर अनिल कुमार वर्मा विजयी रहे। नतीजे घोषित होते ही बार परिसर में समर्थकों की भीड़ जुट गई। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।
अध्यक्ष पद पर सुनील यादव के पक्ष में सबसे अधिक मत
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सुनील यादव को 589 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय त्रिपाठी को 480 मत प्राप्त हुए। इस तरह सुनील यादव ने 109 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में अनिल कुमार द्विवेदी को 240, मोहन लाल को 224 और योगेंद्र प्रताप सिंह को 23 मत मिले।









