UAE में पाकिस्तानी यात्रियों से भेदभाव का आरोप

पूर्व स्पीकर ने संसद में उठाया मुद्दा

  • असद कैसर ने UAE में कथित भेदभाव का मामला उठाया
  • दावा- भारतीय और अमेरिकी यात्रियों को होटल में जगह मिली
  • पाकिस्तानी यात्रियों को ठहरने की सुविधा नहीं मिलने का आरोप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर और सांसद असद कैसर ने UAE में पाकिस्तानी यात्रियों के साथ कथित भेदभाव का मुद्दा संसद में उठाया है। उन्होंने दावा किया कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भारतीय और अमेरिकी यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी गई, जबकि पाकिस्तानी यात्रियों को कमरा नहीं मिला।

‘मैं खुद वहां मौजूद था’

असद कैसर ने मंगलवार को संसद में कहा कि वह खुद इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद थे। उनके मुताबिक, फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों के लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी, लेकिन पाकिस्तानी यात्रियों को सुविधा नहीं दी गई।

उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से UAE के अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाने की मांग की।

रिश्तों पर असर नहीं पड़ना चाहिए

कैसर ने कहा कि पाकिस्तान और UAE के बीच अच्छे संबंध हैं और ऐसी घटनाओं का दोनों देशों के रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने UAE को पाकिस्तान का ‘इस्लामिक भाई देश’ बताते हुए कहा कि UAE के विकास में पाकिस्तानियों का भी योगदान रहा है।

सबूत या होटल की जानकारी नहीं दी

असद कैसर ने दावा किया कि कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात कर UAE में इसी तरह के व्यवहार की शिकायत की थी। हालांकि, अपने बयान के समर्थन में उन्होंने होटल का नाम, प्रभावित यात्रियों की संख्या या कोई अन्य दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button