लखनऊ में NSUI का प्रदर्शन

अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन कूच

लखनऊ। जेन-जी छात्रों के समर्थन में NSUI कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर कार्यकर्ता राजभवन घेरने के लिए निकले। परिवर्तन चौक से विधानसभा तक करीब दो किलोमीटर से अधिक मार्च की तैयारी थी, लेकिन बाबू केडी सिंह स्टेडियम के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

पुलिस ने रास्ते में रोका

प्रदर्शनकारी परिवर्तन स्थल से करीब 300 मीटर आगे स्टेडियम के पास पहुंचे थे। पुलिस ने यहां एक-एक करके कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और वाहनों से इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों में कुछ के नेमप्लेट नहीं लगाए होने की बात भी सामने आई।

जेन-जी आंदोलन का मुद्दा

NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि जंतर-मंतर पर जेन-जी छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई से युवाओं में आक्रोश है। इसी के विरोध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button