फरियादियों की शिकायत पर एसपी ने अफसरों से पूछा- क्या हुई कार्रवाई?

पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोग, प्रकरणों की जानकारी लेकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अंबेडकरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जनसुनवाई की। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। एसपी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया जाए। शिकायतों की जांच में तथ्यों का ध्यान रखा जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े: https://www.tamsasanket.com/jalalpur-pickup-police-stone-pelting/

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश

एसपी ने अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में आए फरियादियों की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया। अधिकारियों को मामलों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण करने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button